सचिवालय के नजदीक निर्मित Eco Park, Patna को राजधानी वाटिका के नाम से भी जाना जाता है। इस पार्क का उद्घाटन अक्टूबर 2011 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था। यह पार्क पटना zoo के load को कम करने के उद्द्येश्य से बनाया गया है। राजधानी वाटिका पूरी तरह से हरी घाँस और विभिन्न तरह के पौधों से भरा पड़ा है।
राजधानी वाटिका दो भागों मे बंटा हुआ है, पहले भाग में बच्चों के मनोरंजन का पूरा साधन है साथ ही खाने का कार्नर और बहुत सारे पानी के फुवारे है।
दूसरे भाग में विभिन्न theme पार्क है जैसे कि राशि वन, गुरु वाटिका, पंचवटी और केवली वन।

इसके अलावे पार्क में बहुत सारी कलाकृतियां भी है जैसे सुबोध गुप्ता द्वारा निर्मित cactus इत्यादि।
राजधानी वाटिका के दूसरे भाग restaurant और झिल है जिसमे boating की सुविधा है।
राजधानी वाटिका के दोनो भाग underground tunnel के द्वारा जुड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़े – बिहार के गुमनाम धरोहर: रिज़वान कैसल